Jokes

 1- एक अंकल ने एक बच्चे से पूछा - पढ़ाई कैसी चल रही है...?
.
.
बच्चे ने जवाब दिया - अंकल, समंदर जितना सिलेबस है,
नदी जितना पढ़ पाते हैं, बाल्टी भर याद होता है,
गिलास भर लिख पाते हैं, चुल्लू भर नंबर आते हैं,
उसी में डूब कर मर जाते हैं...!!!


2- संजू - शादीशुदा लड़की और शादीशुदा लड़का में क्या अंतर है...?
.
.
पप्पू - मंगलसूत्र लटका हो तो लड़की शादीशुदा और
मुंह लटका हो ते लड़का शादीशुदा...!!!


3- पिता - पेपर कैसा गया...?
.
बेटा - पहला सवाल छूट गया, तीसरा आता नहीं था,
चौथा करना भूल गया, पांचवां नजर नहीं आया...!
.
पिता - और सवाल दो...?
.
बेटा - बस सिर्फ वो ही गलत हो गया...!!!


4- पप्पू - तुम चाय पीने के लिए किस हद तक जा सकते हो...?
.
.
गप्पू - एक बार तो लड़की तक देखने चला गया था...!!!


5- मैडम (बच्चों से) - जो बच्चा मेरे सवाल का जवाब देगा,
उसे मैं घर जाने दूंगी...!
.
पप्पू ने तुरंत अपना बैग खिड़की के बाहर फेंक दिया...
.
मैडम ने पूछा - ये बैग किसने फेंका? 
.
पप्पू - मैंने... और अब मैं घर जा रहा हूं...!!! 
.
मैडम बेहोश...


6- मास्टर जी - नालायक पढ़ ले...
तभी अपनी बुक खोल के देखी है तुमने...?
.
संजू - हां, मैं तो रोज बुक खोलता हूं...
.
मास्टर जी - कौन सी बुक...?
.
संजू - फेसबुक...!!!



7-कर्मचारी - सर, खूब बारिश हो रही है,
क्या आज ऑफिस आना है?
.
बॉस (फोन पर ही) - खुद ही डिसाइड कर लो,
तुमको किस से बेइज्जती करवानी है दिन भर,
मेरे से या पत्नी से...?
.
कर्मचारी - ठीक है सर, मैं आ रहा हूं...!!!


7- पति ने पत्नी से बड़े ही प्यार से कहा - काश तुम शक्कर होती,
कभी तो मीठा बोलती! 
.
.
पत्नी का उत्तर सुन कर पति के तो होश उड़ गए... 
काश तुम अदरक होते, कसम से... जी भर के कूटती...!!! 😜😜


8- पत्नी - जब मैं शादी करके यहां आई थी तो घर में बहुत मच्छर थे,
अब तो बिल्कुल भी मच्छर नहीं हैं... ऐसा क्यों? 
.
.
.
पति - हमारी शादी होने के बाद मच्छरों ने ये कहकर मेरा घर छोड़ दिया,
अब तो परमानेंट खून पीने वाली आ गई है,
हमारे लिए तो बचेगा ही नहीं...!!!



9- भिखारी (पिंकी से) - मैडम एक रुपये दे दो...
.
पिंकी - शर्म नहीं आती, इतने स्मार्ट, खूबसूरत,
हैंडसम जवान लड़के होकर भीख मांगते हो...?
.
भिखारी (खुश होकर) - ठीक है तो फिर एक झप्पी ही दे दो...!



10- कल रास्ते में स्कूल में साथ पढ़ने वाली एक लड़की दिखी...
.
पप्पू ने पूछा - तुम्हें याद है हम साथ में पढ़ते थे...?
.
लड़की ने जवाब दिया - पढ़ती तो मैं थी, तू तो मुर्गा बनता था...!!!


पत्नी (पति के बर्थडे पर) - क्या गिफ्ट दूं? 
.
पति - गिफ्ट रहने दे... बस इज्जत किया कर और
तमीज से बात कर लिया कर...!!! 
.
पत्नी (पांच मिनट सोचकर) - नहीं मैं तो गिफ्ट ही दूंगी...

डॉक्टर - क्या बात है...?
.
पप्पू - जी कुत्ते ने काट लिया है...
.
डॉक्टर - तुमने बाहर बोर्ड पर लिखा नहीं पढ़ा,
मरीज देखने का समय केवल सुबह आठ से 11 बजे तक है और तुम एक बजे आए हो...
.
पप्पू - जी मैंने तो पढ़ लिया था, पर कुत्ते ने नहीं पढ़ा था...!!!

संता - सुबह-सुबह पड़ोसन बोल रही थी कि मेरे पेट में चूहे दौड़ रहे हैं...
.
बंता - तो फिर तुमने क्या किया...?
.
संता - मैंने उसे चूहे मारने की दवा खिला दी...
दो घंटे से सो रही है, थैंक्यू भी नहीं बोला...!!!

 10- मास्टर जी - लड़कियां अगर पराया धन होती हैं तो लड़के क्या होते हैं..?
.
पप्पू - सर लड़के चोर होते हैं...!
.
मास्टर जी - वो कैसे...?
.
पप्पू - क्योंकि, चोरों की नजर हमेशा पराये धन पर होती है...!!!



11-  गर्लफ्रेंड - कहां हो तुम...?
.
लड़का - बैंक में हूं...!
.
गर्लफ्रेंड - तो मुझे 8,000 रुपये नये फोन के लिए
और 2000 रुपये कपड़े के लिए चाहिए...!
.
लड़का (गुस्से में) - ब्लड बैंक में हूं,
खून पीयेगी खून...!!!


पत्नी - पूजा किया कीजिए, 
बड़ी बलाएं टल जाती हैं...!!!
.
.
पति - तुम्हारे पिताजी ने बहुत की होगी, 
उनकी टल गई और मेरे पल्ले पड़ गई...!!!

Post a Comment

0 Comments